भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को जल्द ही बड़ी भूमिका में देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स टाक की रिपोर्ट के अनुसार, रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, आखिरकार चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों को ही टीम इंडिया से बाहर किया जा रहा है। जोकि, लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहा है। जिस कारण, टीम इंडिया का मिडिल आर्डर पूरी तरह से बदलने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उल्लेखनीय है, गायकवाड़, आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप विजेता थे। साथ ही प्रथम श्रेणी के 21 मैचों में उनका 38 का औसत है। इस दौरान उन्होंने चार शतक भी बनाए हैं। कुल मिलाकर देखें तो रुतुराज गायकवाड़ बेहद शानदार फॉर्म में हैं।
लंबे समय से खराब फॉर्म में हैं पुजारा और रहाणे
दूसरी ओर, पुजारा और रहाणे अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिससे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सुझाव दिया है कि वे रणजी ट्रॉफी खेलें और फॉर्म तथा आत्मविश्वास हासिल करने के लिए वहाँ लगातार रन बनाएं।
गौरतलब है कि, दोनों सीनियर बल्लेबाज 2 साल से अधिक समय से खराब फॉर्म में हैं। इसलिए, लंबे समय से इस बात की चर्चा की जा रही थी कि इन दोनों प्लेयर्स को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। आंकड़े बताते हैं कि, साल 2020 की शुरुआत के बाद से, पुजारा ने 20 टेस्ट में 26 का औसत है जिसमें कोई भी शतक शामिल नहीं है। जबकि, रहाणे का 19 टेस्ट में 24 का औसत है, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में हुई टेस्ट श्रृंखला में, दोनों बल्लेबाजों ने 6 पारियों में एक-एक अर्धशतक लगाया था। रहाणे को पहले से ही हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। विहारी ने खुद को बदकिस्मत माना होगा कि, उन्होंने सिडनी में अपने महान रीगार्ड के बाद से सिर्फ एक टेस्ट खेला है। जबकि, श्रेयस अय्यर ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रिकॉर्ड तोड़ टेस्ट डेब्यू किया था। और, फिर डेब्यू पर ही दूसरी पारी में एक एक अर्धशतक भी जड़ा था।
सौरव गांगुली ने हाल ही में स्वीकार किया था कि, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में वापस जाने में कोई समस्या नहीं है। जब वे फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हों तब घरेलू क्रिकेट में जाकर रन बनाते हुए टीम इंडिया में वापसी करना चाहिए।
ज्ञात हो कि, रणजी ट्रॉफी 2022 आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाली है। उसके कुछ सप्ताह बाद ही श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज होनी है। ऐसे में, यदि पुजारा और रहाणे को टीम इंडिया में वापसी करनी है तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना होगा।
Discussion about this post