विश्व क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण यानी आईपीएल 2022 आगामी 26 मार्च से शुरू हो रहा है। आईपीएल के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच आईपीएल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य सामने आए हैं। जिन पर हम आज एक नजर डालेंगे।
दरअसल, IPLomania ने आईपीएल से जुड़े विषयों पर सर्वे किया है। जिसके बाद उन्होंने कई बिंदुओं पर।जानकारी पेश की है। हालांकि, फिलहाल हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आईपीएल का सबसे लोकप्रिय प्लेयर कौन है।
1.) रोहित शर्मा:
IPLomania के इस सर्वे में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल का सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बताया गया है। मुंबई ने आईपीएल 2013 के मध्य में रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी का कप्तान तब बनाया था। जब, रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में फ्रैंचाइज़ी ही हालत बेहद खराब थी।
हालांकि, वह रोहित शर्मा ही थे जिन्होंने कप्तानी मिलने के तुरंत बाद ही मुंबई इंडियंस को आईपीएल खिताब दिलाया था। और उसके बाद से वह लगातार मुंबई के कप्तान बने हुए हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।
2.) विराट कोहली:
रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली आईपीएल के दूसरे सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रन बनाने के मामले में 6283 रनों के साथ टॉप पर हैं।
विराट आईपीएल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े हुए हैं। और, फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2013 में टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि, वह अब तक कोई भी खिताब नहीं जीत सके हैं। और, आईपीएल 2021 के बाद कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।
3.) महेंद्र सिंह धोनी:
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। सीएसके की कप्तानी करते हुए उन्होंने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। वह धोनी ही हैं जिनके कारण सीएसके का मार्केट कैप लगातार बढ़ता जा रहा है।
निश्चित तौर पर वह आईपीएल में लोकप्रियता के क्रम में तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन, फैंस के दिल और भारतीय क्रिकेट के लिए उन्होंने जो किया है। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
Discussion about this post