महीनों के विचार के बाद, आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने आखिरकार अपने नाम की घोषणा कर दी है। जिसका नाम उन्होंने ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ रखा है। फ्रैंचाइज़ी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से, उनकी इस नए नाम की घोषणा की।
आरपी संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी) ने लखनऊ टीम के राइट्स को 7090 करोड़ रुपये की बड़ी क़ीमत देकर खरीदा था। यह दूसरी बार है, जब आरपीएसजी के पास आईपीएल फ्रैंचाइज़ी होगी। साल 2016 और 2017 में, उन्होंने पुणे बेस्ड राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को ऑपरेट किया था, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल के लिए रोक लगा दी गई थी।
लखनऊ ने पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को 17 करोड़ में खरीद कर अपना कप्तान बना लिया है। जो अब आईपीएल में अपने बढ़े नाम के चलते सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। विराट कोहली को आईपीएल 2018 से 2021 तक आरसीबी द्वारा 17 करोड़ रुपए दिया जा रहा था।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपये में चुना गया है। जबकि, उनके तीसरे खिलाड़ी अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 4 करोड़ रुपये में चुने गए हैं। मेगा-नीलामी में जाने के लिए लखनऊ के पास अब 59 करोड़ ही बचा हुआ है।
लखनऊ ने जिम्बाब्वे के पूर्व कैप्टन और इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर को अपना मुख्य कोच चुना है। जबकि, विजय दाहिया को सहायक कोच नियुक्त किया है। साथ ही भारत के पूर्व बल्लेबाज और केकेआर के कप्तान रहे गौतम गंभीर को टीम का मेंटर नियुक्त किया है।
अहमदाबाद बेस्ड, दूसरी नई टीम ने अभी तक अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। आईपीएल 2022 की मेगा-नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी। क्रिकबज ने बताया है कि आईपीएल का 15वां प्रदर्शन 27 मार्च से शुरू होने वाला है।
साथ ही, बोर्ड पूरे टूर्नामेंट की होस्टिंग महाराष्ट्र में करना चाहता है। इसका मुख्य कारण यह है,कि वहीं पास में चार मैदान उपलब्ध हैं – वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में एमसीए स्टेडियम भी है।
लखनऊ के सोशल मीडिया हैंडल ने फ्रेंचाइजी के लिए नाम सुझाने को लेकर फैन्स से राय मांगी थी। हालाँकि, अब, चूंकि लखनऊ का नया नाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के जैसा ही है, फ्रैंचाइज़ी द्वारा उनके सजेशन मांगने से फैन्स नाराज़ भी हो गए हैं।
ट्विटर पर कुछ ही देर में मीम्स आने लगे। अपने नए नाम को लेकर लखनऊ टीम काफी ट्रोल की जा रही है।
— Silly Point (@FarziCricketer) January 24, 2022
Naming the Lucknow IPL team as Lucknow Super Giants is like going to the Tundey Kabab outlet and ordering Chowmein.
— Gabbbar (@GabbbarSingh) January 24, 2022
Same energy?🤣 pic.twitter.com/VAQoeSwWvu
— Harsh Singh (@Harsh__16) January 24, 2022
जब अपनी मर्जी का नाम ही रखना था, तो इतने दिन से क्यों बेरोजगारों लोगो की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा था कि तुम्हारी पसंद का नाम रखेंगे 🤣
— Professor ngl राजा बाबू 🥳🌈 (@GaurangBhardwa1) January 24, 2022
Bas 2016 Pune Supergiant ki performance repeat mat karna baaki it's fine
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) January 24, 2022
After knowing that Lucknow IPL team's name is #LucknowSuperGiants…
Fan's reaction: pic.twitter.com/3Ud7iLMk4w
— UmderTamker (@jhampakjhum) January 24, 2022
#LucknowIPLTeam #IPL2022#LucknowSuperGiants
Lucknow Team owners after selecting name "Lucknow Super Giants" : pic.twitter.com/OluJFouNG6
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) January 24, 2022
Don't be surprised if this is the logo.#LucknowSuperGiants #IPL2022 pic.twitter.com/lcwOF02W09
— SportsGully (@thesportsgully) January 24, 2022
Discussion about this post