इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 15वां सीजन बेहद शानदार तरीके से आगे बढ़ता जा रहा है। कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को हरा दिया। हालांकि, आरसीबी की इस जीत के बाद भी फैंस नाखुश नजर आए क्योंकि उनके पूर्व कप्तान और स्टार प्लेयर विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर खामोश रह गया।
बहरहाल, किंग कोहली का बल्ला चले न चले। लेकिन, वह हर दम मस्ती के मूड में नजर आते हैं। ऐसा ही कल शाम तब नजर आया आरसीबी का पूरा खेमा परेशान था क्योंकि उनके 5 विकेट गिर चुके थे। और, क्रीज पर दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरसीबी को 43 गेंदों में 55 रनों की आवश्यकता है। लेकिन, विराट तो बस विराट हैं।
दरअसल, इस मैच के दौरान सभी प्लेयर्स मैच का आनंद ले।रहे थे। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल का ध्यान भी मैच की ओर ही था। तभी विराट कोहली मैक्सवेल के पास गए और उनके पीछे खड़े होकर पीठ पर मुक्के मारते हुए नजर आए। और, फिर कन्धों में मसाज भी करने लगे। हालांकि, यह कोहली का मजाकिया लहजा था। लेकिन, इस दौरान मैक्सवेल का रिएक्शन देखने लायक था।
देखिए, विराट कोहली और मैक्सवेल का यह वीडियो:
kolhi maxwell 😭😭 #RCBvsRR pic.twitter.com/8jEAn9io8b
— _DJANGO_ (@dace7735) April 5, 2022
गौरतलब है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बेहतरीन ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब आरसीबी के कैंप का हिस्सा हैं। मैक्सवेल अपनी शादी के चलते शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे। वह गत एक तारीख को ही भारत आ गए थे। लेकिन, फिर क्वारन्टीन रहने के बाद अब आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में नजर आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मैक्सवेल पूरी तरह फिट हैं और अब 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मुकाबले में नजर आएंगें।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया और सिद्धार्थ कौल।
Discussion about this post