पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले भारत के गौरव और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम के लिए एक सुनहरा संदेश भेजा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नीरज चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो में नीरज चोपड़ा दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड को आईपीएल 2022 के लिए शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
नीरज चोपड़ा ने कहा है, “ऑल द बेस्ट दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ भाई (कप्तान ऋषभ पंत), कड़ी मेहनत करें, अच्छा खेलें और आईपीएल ट्रॉफी जीतें।”
यहां देखें, वीडियो:
A 𝙨𝙪𝙣𝙚𝙝𝙧𝙖 message from @Neeraj_chopra1 to the DC Family 💙#YehHaiNayiDilli | #DCvMI#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/jzaOdfi8DS
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 27, 2022
बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रचा दिया था। साथ ही, एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए थे।
उल्लेखनीय है कि, आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच में बीसीसीआई ने गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को सम्मानित किया था।
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड इस प्रकार है:
ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का स्क्वाड इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन
Discussion about this post