महेंद्र सिंह धोनी और फाफ डु प्लेसिस के बीच हुई मुलाकात, फैंस ने ट्वीट कर दी खूबसूरत प्रतिक्रिया
आईपीएल 2022 की शुरुआत आज यानी 26 मार्च से शुरू हो रही है। आईपीएल के इस सीजन में दो नई टीमों के शामिल होने के कारण प्लेयर्स से लेकर फैंस तक सभी बेहद उत्साहित हैं। वास्तव में, आईपीएल अब 15वें सीजन में प्रवेश करने वाला है। लेकिन, इसकी लोकप्रियता सीजन दर सीजन बढ़ती ही जा रही है।
आईपीएल की लोकप्रियता के कई बड़े कारणों में से है नीलामी या मेगा नीलामी। दरअसल, आईपीएल की मेगा नीलामी में प्लेयर्स को जितना पैसा दिया जाता है उतना किसी और लीग में नहीं। हालांकि, इससे प्लेयर्स के फॉर्म और फैन फॉलोइंग पर भी असर पड़ता है। जैसे कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हैं।
दरअसल, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद, हुई मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस के लिए 7 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी और अपनी टीम में शामिल किया था। यही नही, आरसीबी ने फाफ को अपना कप्तान भी नियुक्त किया है।
चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा आईपीएल 2022 का पहला मैच
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले सभी टीमें जमकर तैयारी कर रहीं हैं। कोई भी फ्रेंचाइजी किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखना चाहती है। इस आईपीएल के उद्धाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) से होना है। जिसके लिए चेन्नई का पूरा स्क्वाड नेट पर प्रैक्टिस करता नजर आया।
हालांकि, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स की मुलाकात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेयर्स से हुई है, जो अब लगातार सुर्खियां बटोर रही है। वास्तव में यह मुलाकात कई मायनों में खास रही। क्योंकि, इसमें टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच मुलाकात हुई। वहीं, चेन्नई के पूर्व ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने भी एमएस धोनी से मुलाकात की है।
चूंकि, फाफ डु प्लेसिस बीते कई सीजन सीएसके के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। लेकिन, फाफ अब आईपीएल 2022 में आरसीबी के कप्तान हैं और वह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में, इन दोनों की पुरानी दोस्ती इस मुलाकात के बाद एक बार फिर ताजा हो गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
धोनी और फाफ डु प्लेसिस की मुलाकात पर फैंस ने दिए रिएक्शन
ट्विटर पर एक्टिव रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को धोनी और फाफ डु प्लेसिस के बीच हुई यह मुलाकात काफी पसंद आयी है। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए इस मुलाकात को लेकर जमकर ट्वीट किए हैं। आइये देखते हैं कुछ खूबसूरत रिएक्शन:
Dhoni and faf 🔥🔥. Wholesome moment in different jersey pic.twitter.com/ed72N2O4uO
— Vaivaswatha (@Vaivas01) March 25, 2022
🥺😍😍😍 dhoni and faf pic.twitter.com/dYWo1QRGkg
— Thala super fan (@msdian__fan) March 25, 2022
Ye dosti hum nhi todenge !!
Faf and Dhoni#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 pic.twitter.com/J6qoUgnWCs— Satyanweshi (@Satyanweshi15) March 25, 2022
This pic 💛😍😭😭#Faf #Dhoni #Thala pic.twitter.com/dTfm3KNivT
— MSDian_rp (@itsmsdfg) March 25, 2022
Dress Colour May Be Changed.. But His (@faf1307 ) Heart Always Yellovely💛 #Faf #Dhoni #CSK #Whistlepodu @ChennaiIPL pic.twitter.com/8KR1FqMnTs
— 📍T H A L A ~ A N T O 📍MSD (@thalanto) March 25, 2022
Very Difficult To Face Each other at the ground Dhoni VS Faf ( CSK VS RCB ) https://t.co/MtuXi0Mke6
— SLeenaR (@SLR3030) March 25, 2022
This Moments @msdhoni @faf1307 @DJBravo47 Miss Youu Faf #CSK𓃬 #ChennaiSuperKings #Dhoni pic.twitter.com/AJG1lpVGSl
— SATHEESH SURIYA (@Suriya205515791) March 25, 2022
CSK bloods 💪💛…
Dhoni with Faf…😍😍#MSDhoni𓃵 #FafDuPlessis pic.twitter.com/R2i2eSDuyR— Ritesh MSDian™🦁 (@Agyaakariladka) March 25, 2022
Discussion about this post