आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सबसे अधिक राशि पाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वास्तव में, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन को साइन करने के लिए तमाम फ्रेंचाइजी के बीच में होड़ मची हुई थी। हालांकि, अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये की राशि देते हुए साइन किया था।
ईशान किशन फिलहाल आईपीएल खेल रहे हैं लेकिन वह टीम इंडिया के भी सबसे बेहतरीन प्लेयर्स में से एक हैं। ईशान ने बहुत कम समय में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बल पर पूरी दुनिया में नाम कमाया है। आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण ही उन्हें गत वर्ष टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। जहाँ, उन्हें अपने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ते हुए सभी को प्रभावित किया था।
यदि आप एक क्रिकेट फैन हैं तो ईशान की क्रिकेटिंग लाइफ के बारे में तो जानते ही होंगे। लेकिन, हम आपको आज के इस लेख में उनकी गर्लफ्रैंड के बारे में बताएंगे जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस फेल हैं।
ईशान किशन की गर्लफ्रैंड एक मॉडल हैं
दरअसल, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है जो एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज जहाँ ईशान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी इस समय मॉडलिंग की दुनिया का मशहूर चेहरा हैं।
अदिति हुंडिया साल 2016 में एलिट मिस राजस्थान में रनर अप थीं और वह मॉडलिंग की दुनिया में काम करते हुए एक बड़ा नाम बनना चाहती हैं जिसके लिए वो लगातार कड़ी मेहनत करती हैं। अपनी दिलकश अदा से ईशान किशन को बोल्ड करने वाली अदिति हुंडिया साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और साल 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
बहरहाल, इन तमाम बातों के बीच आपको बता दें कि, अदिति हुंडिया ईशान किशन की रयूमर्ड गर्लफ्रैंड हैं। अब हम इन्हें रयूमर्ड इसलिए, कह रहे हैं क्योंकि इन दोनों के प्यार के चर्चे तो आम हैं। लेकिन, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Discussion about this post