भारत के पूर्व टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने क्रिकेट करियर में बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। उनका खराब फॉर्म भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रहाणे की स्थितियां इतनी बेकार हो गईं है कि पिछले 2 वर्षों में उनका बल्लेबाजी औसत 20 से भी कम रहा है।
अजिंक्य रहाणे लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने, 19 टेस्ट मैचों में 24.08 के औसत से केवल 819 रन बनाए हैं। इस अवधि के दौरान उनका एकमात्र शतक साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में आया था। इस वर्ष उन्होंने जो 2 टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें अजिंक्य रहाणे सिर्फ 68 रन बनाने में ही सफल रहे हैं।
यही कारण है कि, टीम इंडिया की टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कई विशेषज्ञों और क्रिकेट फैंस ने सवाल उठाए हैं। दरअसल, खराब फॉर्म के कारण ही उन्हें अफ्रीकी दौरे में खेली गई सीरीज से पहले टेस्ट उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया था।
इस बीच, रहाणे एक बार फिर से मजबूत वापसी करने के लिए दृढ़ और केंद्रित दिखाई दे रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने आलोचकों को एक कड़े संदेश के साथ एक तस्वीर साझा की है। रहाणे ने लिखा है:
“प्रयासों में कभी कमी नहीं”
यहां देखें अजिंक्य रहाणे का इंस्टाग्राम पोस्ट:
कुछ दिन पहले, अजिंक्य रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्क आउट सेशन की एक क्लिप शेयर की थी।इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था:
“प्रक्रिया के लिए समर्पित”
यहां देखें, वीडियो:
उल्लेखनीय है कि, अजिंक्य रहाणे फिलहाल रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उत्सुक हैं। और, वह वर्तमान में मुंबई टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। वास्तव में, चयनकर्ताओं का विश्वास हासिल करने के लिए रहाणे को एक अच्छे रणजी ट्रॉफी सत्र की जरूरत है।
मुंबई घरेलू टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने हाल ही में खुलासा किया था कि, रहाणे रणजी ट्रॉफी से पहले शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। मजूमदार ने कहा था कि, “अजिंक्य निश्चित रूप से इसके लिए उत्सुक हैं। हम अब तक कई बार मिले हैं, वह मुंबई टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।”
Discussion about this post