इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 20वें मैच में एक बार फिर रोमांच चरम पर था। हालांकि, यह रोमांच अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए थोड़ी मायूसी लेकर आया क्योंकि उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जहाँ, राजस्थान की शुरुआत खराब रही और ओपनर जोस बटलर महज 13 रन बनाकर आउट हो गए।
कुछ खास नहीं कर सका राजस्थान रॉयल्स का मिडिल आर्डर
पहले विकेट के पतन के बाद ही कप्तान संजू सैमसन, ओपनर देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वेन डूसेन भी जल्द ही आउट हो गए इस कारण एक वक्त राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 67/4 हो गया था। हालांकि, इसके बाद बिग हिटर शिमरॉन हेटमायर ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स की डूबती हुई नाव को पार लगाने का प्रयास किया। रविचंद्रन अश्विन 28 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए।
रविचंद्रन अश्विन के रिटायर्ड आउट होने के बल्लेबाजी करने आए, पराग एक बार फिर फेल हुए और 4 गेंदों में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन, इसके बाद शिमरॉन हेटमायर लगातार का बल्ला रन उगल रहा था। राजस्थान रॉयल्स की पारी की समाप्ति के बाद शिमरॉन 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी इस आतिशी पारी में 6 छक्के और एक चौका शामिल था। इस प्रकार राजस्थान ने स्कोर बोर्ड पर 165/ 6 का स्कोर खड़ा किया था।
इसके बाद 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत राजस्थान की शुरुआत से कहीं अधिक खराब रही। क्योंकि, पहले ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और दूसरी गेंद पर के गौतम बिना खाता पवेलियन लौट गए।
इसके बाद जेसन होल्डर 8, दीपक हुड्डा 25, क्विंटन डी कॉक 39, आयुष बदोनी 0, क्रुणाल पांड्या 22 और दुष्मंता चमीरा 13 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस सीजन का पहला मैच खेल रहे मार्कस स्टोइनिस जिन्होंने लखनऊ के स्कोर को तेजी से बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह जीत दिलाने में असफल रहे स्टोइनिस ने 17 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स पर राजस्थान रॉयल्स की इस शानदार जीत के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कंटेट पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी है:::
आज का मैच रॉयल अंदाज में जीती राजस्थान रॉयल्स ..
अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुँची।#RRvsLSG— राहुल सिंह शेखावत (@RajputRahulRR) April 10, 2022
सबको IPL का क्रिकेट भा गया हैं,
RR अब तो सबके दिलों पर छा गया हैं।@yuzi_chahal— Arvind patel (@Aru_Patel_RR) April 10, 2022
Ab hum wo wale @rajasthanroyals nhi hai jiska sirf admin hi form me tha
Ab humafi puri team form me hai
Ab humko chahiye full izzat— Ravi Lakade (@ravi_lakade) April 10, 2022
#RRvLSG @rajasthanroyals
Bola thana RR flower nahi fire h 🔥 pic.twitter.com/qjzJCGDdLA— Chirag Jn07🇮🇳 (@ChiragJn07) April 10, 2022
— … (@_Mementos) April 10, 2022
Bacha lia bhai ne 🔥🔥🔥🔥🔥#HallaBol #दिलसेरॉयल @rajasthanroyals https://t.co/3VSFACX78H
— Ashish Jha 🇺🇦 (@the_dream_saver) April 10, 2022
RR walon ne toh aaj GARDA he uda diya field mei💥💥💥💥
— 👐SULTAN RAAV👐 (@termina89945494) April 10, 2022
@rajasthanroyals trophy jeet nae ka pura chances hai baas @RCBTweets ko jeet nae mathh dena hai trophy#ipl #IPL2022 #RRvsLSG #HallaBol
— Debasish (@iamD_singha) April 10, 2022
Tata ipl 2022 trophy 🏆 bhi @rajasthanroyals hamari hai 🏆❤️
— Guman Choudhary (@GumanChoudhary9) April 10, 2022
Me & RCB fans right now 😁 pic.twitter.com/Vq6xXYkM5J
— 『ZⱥYή』 (@naiyar_hussain) April 10, 2022
#RRvsLSG
Rajasthan Royals with 6 points ,
Top of the points table,
With Orange cap and purple cap too.
Belike: pic.twitter.com/gAL09K8noo— Anonymous9726 (@Anonymous97261) April 10, 2022
Discussion about this post