लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल 2022 का फॉर्मेट सामने आ चुका है। विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार दो नई टीमें शामिल हो चुकीं है।
आईपीएल 2022 के लिए जारी किए गए प्रारूप के अनुसार, ये सभी 10 टीमें कुल 14 लीग मैच मैच खेलेंगी। इसके बाद चार प्लेऑफ मैच होंगे। प्रत्येक टीम पांच टीमों के खिलाफ दो बार खेलेगी जबकि शेष चार टीमों का सामना केवल एक बार करना होगा।
हालांकि, आपको यह समझने में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा होगा। इसलिए, आज के इस लेख में आपके लिए इसे सरल बनाने के लिए आईपीएल 2022 के पूरे कार्यक्रम का व्यौरा लेकर आए हैं। तो देर किस बात की आइये, एक नजर डालें आईपीएल 2022 के फॉर्मेट पर…
आईपीएल 2022 ग्रुप में दो ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें हैं
ग्रुप ए:
मुंबई इंडियंस,
कोलकाता नाइट राइडर्स,
राजस्थान रॉयल्स,
दिल्ली कैपिटल,
लखनऊ सुपर जायंट्स
ग्रुप बी:
चेन्नई सुपर किंग्स,
सनराइजर्स हैदराबाद,
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
पंजाब किंग्स,
गुजरात टाइटन्स
मुंबई इंडियंस:
मुंबई इंडियंस के मैचों की बात करें तो उसे कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके के खिलाफ दो-दो मैच खेलने होंगे। जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलना है।
Naya season, naya format, but wo hi excitement! 🥳#TataIPL2022 will have a new league structure and we just CAN'T WAIT to get started! 😎💙#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/LvaJgqK18L
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 25, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स:
चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ दो-दो मैच खेलने हैं। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होगा।
The group Ensemble! 🥳! Aaramikalangala?!#TATAIPL #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/LfKVYKtpFR
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) February 25, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद:
सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ एक मैच खेलना है।
A brand new format for #IPL2022.
We will face all of the highlighted teams twice, and the others only once. #OrangeArmy #ReadyToRise pic.twitter.com/XUa7NC73A6
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) February 25, 2022
दिल्ली कैपिटल्स:
दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध एक मैच खेलने होंगे।
The Groups are virtual, but the excitement is ALL REAL 🤩
Here is how we play our league stage matches in #TATAIPL 2022 💙#YehHaiNayiDilli #IPL2022 pic.twitter.com/6jMIU5zF1x
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 25, 2022
गुजरात टाइटन्स:
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच खेलेगी।
#TATAIPL ki khabar sunkar ❤️ dhak-dhak kar raha hai!
Kisi ne sahi kaha hai, “first time is always special” 😍
Are you as excited as us?#GujaratTitans pic.twitter.com/HXuc5408rN— Gujarat Titans (@gujarat_titans) February 25, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स:
आईपीएल के आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। वहीं, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध एक मैच खेलना होगा।
Naya Saal,
Naye Teams,
Naya Format!Are you ready? 🔥#TATAIPL2022 #IPL2022 #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/Ki8xiSjQJd
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 25, 2022
कोलकाता नाइट राइडर्स:
आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंस्ट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध दो मैच खेलना है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पँजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक मैच खेलना है।
A new format awaits this season! 🤩
Against who do you wanna see us start our #IPL2022 campaign? ______ 💬#KKR #AmiKKR #KorboLorboJeetbo pic.twitter.com/vx01FSp513
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 25, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी को चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। साथ ही, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होगा।
The #TataIPL 2022 Dates and Groups confirmed!
We are in Group B alongside @ChennaiIPL, @PunjabKingsIPL, @SunRisers & @gujarat_titans. 👊🏻
SAVE THE DATES, 12th Man Army! It’s the event we’ve all been waiting for. 🥳🥳#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 pic.twitter.com/9TUOOGpRfS
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 25, 2022
राजस्थान रॉयल्स:
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।
T-minus 29 Days. ⌛🏏#IPL2022 | #HallaBol | #RoyalsFamily pic.twitter.com/PBYepyPPPX
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 25, 2022
पंजाब किंग्स:
पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंस्ट्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के विरुद्ध एक-एक मैच खेलने होंगे।
4⃣ teams to qualify for the playoffs
2⃣ new teams
1⃣ exciting, new format #TATAIPL2022, here we come 😍#SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/G8eKSoMJWl— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 25, 2022
Discussion about this post