किसी भी देश के लिए विश्वकप जीतना सबसे बड़ा सपना होता है। भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1983 में महान कपिल देव की कप्तानी में विश्वकप जीता था। और, फिर 28 साल बाद साल आज ही के दिन 2 अप्रैल 2011 को कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना था।
यह तो हर कोई जानता है कि, महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 के विश्वकप में छक्का जड़कर मैच जिताया था। और, धोनी का यह शॉट निश्चित तौर पर हर क्रिकेट फैन के दिल और दिमाग में ताजा है।
वास्तव में, साल 2011 के विश्वकप से जुड़ी हर चीज बेहद खास थी। इसलिए, एमएसडी का वो बैट और भी ज्यादा खास था, जिससे उन्होंने उस विश्वकप में विनिंग शॉट लगाया था। बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि धोनी ने जिस बैट से वो विनिंग शॉट लगाया था, आज वो कहां है?
इसलिए, देर किस बात की आइये आज के इस लेख में हम आपको बताते हैं कि वो बैट आज कहां है और उसकी कीमत क्या थी…
चूंकि, टीम इंडिया ने 28 साल बाद धोनी के उस छक्के की बदौलत विश्वकप अपने नाम किया था। ऐसे में, उनके उस बैट को हर कोई अपने कलेक्शन में रखना चाहता था। वास्तव में, शायद धोनी भी यह चाहते रहे होंगे। लेकिन, फिर धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के एनजीओ ‘साक्षी फाउंडेशन’ के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से उस बैट को नीलाम कर दिया था।
एक करोड़ से भी अधिक की कीमत में बिका था धोनी का बैट
वास्तव में, शायद ही किसी ने यह अनुमान लगाया होगा कि धोनी का बैट उस नीलामी में इतना महंगा बिकेगा जितना कि उसके लिए बोली लगाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी के उस बैट के लिए ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड नामक कंपनी ने 161,295 डॉलर की बोली लगाई थी। भारतीय रुपयों में इसकी क़ीमत 1 करोड़ 20 लाख थी।
बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण यानी आईपीएल 2022 में एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अब वह आईपीएल में बतौर कप्तान नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले ही सीएसके की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी।
Discussion about this post