मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाडी पर लगाया 17.5 करोड़ का दांव वो हॉस्पिटल में हुआ भर्ती

दोस्तों आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को हाल ही में 17.5 करोड का जोरदार झटका लग गया है। उनका एक ऑलराउंडर खिलाड़ी जिसे उन्होंने हाल ही में ऑक्शन में 17.5 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था वह ऑक्शन के कुछ ही दिनों के बाद जोरदार चोट के चलते घायल हो गया। यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ गया। ऐसे में मुंबई इंडियंस फिर से परेशानियों में गिरती हुई नजर आ रही है।
दोस्तों हमें ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की बात कर रहे हैं जिसे हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर बहुत अधिक खर्चा करके अपनी टीम में शामिल किया लेकिन यह खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गया यह तो इतनी खतरनाक थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केमरून ग्रीन अब आगे खेलेंगे या नहीं इसका फैसला उनकी जांच करने के बाद ही किया जाएगा। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और कैमरून ग्रीन क्रीज पर थे। सामने साउथ अफ्रीका के एनरिक नोर्किया गेंदबाजी करवा रहे थे। एनरिक की एक तेज रफ्तार वाली गेंद केमरून ग्रीन के हाथ में जाकर लग गई और देखा गया कि कैमरून के अंगुली से खून भी आ रहा था। इस चोट के बाद ग्रीन बल्लेबाजी नहीं कर सके।
Cameron Green is forced to retire hurt after this nasty blow on the glove #AUSvSA pic.twitter.com/Q7zY4zUkPW
— 7Cricket (@7Cricket) December 27, 2022
गेंदबाजी में किया था शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी आने से पहले जब वह गेंदबाजी करवा रहे थे तो कैमरून ग्रीन ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका के 5 विकेट हासिल किए थे जिसके लिए उन्होंने मात्र 27 रन खर्च किए। कैमरुन ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा कारनामा किया है। 2020 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया है। ग्रीन ने अब तक टेस्ट में 23 विकेट अपने नाम किए है।