भारत के सुपरस्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल का अपना 7वां सीजन मुंबई इंडियंस के साथ समाप्त किया था। और, अब वह आईपीएल 2022 में नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
हार्दिक पांड्या ने अपना डेब्यू साल 2015 में मुम्बई इंडियंस के लिए किया था। हालांकि, अब 5 बार की चैंपियन मुम्बई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था। उसके बाद बड़ौदा के इस क्रिकेटर को अहमदाबाद ने 15 करोड़ रुपये के साथ साइन करते हुए टीम का कप्तान बनाया है। फ्रैंचाइजी ने हार्दिक पांड्या के साथ प्रमुख स्पिनर राशिद खान(15 करोड़) और शुभमन गिल(7 करोड़) को भी साइन किया है।
यह सभी जानते हैं कि, हार्दिक पांड्या अब तक मुंबई इंडियंस के लिए ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते आये हैं। जहाँ उन्होंने मुंबई इंडियंस की कर से खेलते हुए आईपीएल के 4 खिताब भी अपने नाम किए हैं। हार्दिक पांड्या क्रिकेट रिकॉर्ड्स यहीं सीमित नहीं हैं। आइये कुछ और शानदार रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं:
1.) हार्दिक के नाम है, मुम्बई इंडियंस के लिए सबसे अधिक स्ट्राइक रेट:
मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक ने 1467 रन बनाये हैं। और ये रन 153.91 की शानदार स्ट्राइक रेट से आये हैं। हार्दिक ने कई मैचों में कीरोन पोलार्ड के साथ मिलकर भयंकर फिनशिंग जोड़ी बनाई थी। मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए न्यूनतम 20 मैच खेल चुके प्लेयर्स में हार्दिक का स्ट्राइक रेट मुंबई के सभी खिलाड़ियों से अधिक है।
2.) तीसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
हार्दिक ने अब तक कुल 98 छक्के जड़े हैं जो कि मुंबई में सिर्फ कीरोन पोलार्ड (249 छक्के) और रोहित शर्मा (192 छक्के) से कम हैं।
3.) एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले मुम्बई के तीसरे खिलाड़ी
हार्दिक ने 2019 में कोलकाता के गेंदबाजो को ईडन गार्डन्स में ताबड़तोड़ 9 छक्के लगाए थे। हार्दिक ने उस मैच में 34 बॉल में 91 रन की पारी खेली थी।
मुम्बई इंडियंस की ओर से अब तक केवल दो बार किसी प्लेयर ने 9 या इससे अधिक छक्के लगाए हैं। इसमें, सनथ जयसूर्या (11 छक्के बनाम सीएसके ) और कीरोन पोलार्ड (10छक्के बनाम पंजाब) और ईशान किशन( 9 छक्के बनाम बैंगलोर) हार्दिक पांड्या के बराबर हैं।
4.) मुंबई के लिए एक पारी में दूसरा सबसे अधिक स्ट्राइक रेट: 312.5
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2019 में सीएसके के खिलाफ 8 गेंदों में 25 रन बनाये थे। मुंबई के बल्लेबाज के रूप में एक पारी में न्यूनतम 25 रन के साथ सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के मामले में पहले नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 2010 में 346.15 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर 45 रन बनाए थे।
5.) मुंबई के लिए तीसरे सबसे अधिक ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या
आईपीएल इतिहास में हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए 53 कैच लपके हैं। उनसे आगे रोहित शर्मा 70 और कीरोन पोलार्ड 106 कैच हैं।
6.) मुंबई के लिए एक पारी में तीसरे सबसे अधिक कैच लेने वाले प्लेयर:
आईपीएल 2009 में हार्दिक पांड्या ने कोलकाता और आईपीएल 2015 में सीएसके के विरुद्ध एक पारी में 3 कैच लिए थे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 2008 में कोलकाटा के खिलाफ एक पारी में मुम्बई के लिए सर्वाधिक 4 कैच लिए थे।
7.) हार्दिक का यह रिकॉर्ड भी है कमाल:
हार्दिक पांड्या एक आईपीएल सीजन में 400+ रन और 10+ विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय ऑल राउंडर बल्लेबाज़ हैं। पांड्या ने से 2019 में ये रिकॉर्ड बनाया था।
8.) नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर:
हार्दिक ने आईपीएल 2019 में केकेआर के खिलाफ 34 बॉल में 91 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के जड़े थे। 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी बल्लेबाज का अब तक का सबसे अधिक स्कोर है।
यह भी पढ़ें: कपिल देव ने बताया ऐसे खत्म हो सकता है कोहली-गांगुली विवाद
9. हार्दिक पांड्या एक ओवर में तीन बार 25+ स्कोर बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी:
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल इतिहास में तीन बार एक ओवर में में 25 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह एकमात्र प्लेयर हैं।
10.) भारतीय खिलाड़ियों में प्रति बॉल छक्का गजब का आंकड़ा:
हार्दिक के आंकड़े बताते हैं कि वह हर 9.79वीं बॉल पर एक सिक्स लगाते हैं, जो कि भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ है। ऋषभ पंत हर 14.99 वी बॉल सिक्स लगाते हैं। इसके अलावा, धोनी 15.9 पर और रोहित 18.9 पर जबकि विराट कोहली 23.02 वी बॉल पर सिक्स लगाते हैं।
Discussion about this post