पूर्व भारतीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने प्रतिष्ठित लॉरियस ‘वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामांकित होने पर भारत के टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
नीरज चोपड़ा के अलावा, पांच अन्य लोगों को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है: एम्मा राडुकानु, डेनियल मेदवेदेव, पेड्रि, युलिमार रोजस, एरियन टिटमुस। हालांकि, विजेताओं का खुलासा अभी नहीं किया गया है। और, अप्रैल में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, 23 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड में व्यक्तिगत रूप से ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्होंने, बीते साल टोक्यो में 87.58 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
सचिन तेंदुलकर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए भारत के नए खेल मेगा-स्टार नीरज चोपड़ा को ट्विटर पर बधाई दी है।
नीरज चोपड़ा के लिए सचिन तेंदुलकर का बधाई ट्वीट :
My heartiest congratulations to you @Neeraj_chopra1 for your continued success representing India on the world stage. 👏
A #Laureus22 nomination is another great achievement – with many more to come! https://t.co/ehbRV3yNe7
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2022
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (2020) और पहलवान विनेश फोगट (2019) के बाद चोपड़ा अब लॉरियस नामांकन पाने वाले नीरज चोपड़ा तीसरे भारतीय हैं।
गौरतलब है कि, सचिन तेंदुलकर को साल 2020 में लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट का पुरस्कार मिला था। साल 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के बाद तेंदुलकर को उनके साथियों के कंधों पर ले जाया जा रहा था। उन्हें 2020 के संस्करण के दौरान पिछले 20 वर्षों में लॉरियस सर्वश्रेष्ठ खेल मूमेंट के रूप में वोट दिया गया था।
वास्तव में, जब महेंद्र सिंह धोनी ने छक्के के साथ अपनी शैली में मैच समाप्त किया था। तब, धोनी के स्ट्रोक के साथ ही सचिन तेंदुलकर का 22 साल का सपना को पूरा हो गया था। क्योंकि, वह पहली बार 1989 में भारत के लिए खेले थे। 10 वर्षीय तेंदुलकर ने भारत को 1983 में विश्व कप जीतते देखा था। जब कपिल देव की टीम इंग्लैंड में अपना पहला विश्व कप जीता था।
सचिन तेंदुलकर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने डेब्यू मैच से लेकर सन्यास तक के सफर में उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने वे सभी रिकॉर्ड अपने नाम किए जिनके करीब पहुंचना भी अब तक किसी प्लेयर के बस का नहीं रहा है। जैसे कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड यदि किसी के नाम है तो वह सचिन तेंदुलकर ही हैं।
Discussion about this post